{"_id":"68433085125d855c730c29ad","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-wheel-while-a-dumper-was-backing-up-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-115074-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: डंपर बैक करते समय पहिये की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: डंपर बैक करते समय पहिये की चपेट में आने से युवक की मौत
Fri, 06 Jun 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर चिचारा गांव के पास बृहस्पतिवार की रात डंपर बैक करते समय पहिये की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। अन्य सड़क हादसों में युवक समेत सात लोग घायल हुए हैं।
जनपद हमीरपुर के रीवन गांव निवासी रवि (21) डंपर क्लीनर था। बृहस्पतिवार की रात वह डंपर से चिचारा गांव स्थित एक क्रशर प्लांट आया था। तभी डंपर में माल लोड होने पर पीछे कराते समय पहिये की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, थाना कबरई के उटियां गांव निवासी धीरू (25) शुक्रवार की सुबह बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह करहराडांग निवासी रुक्मन, डढ़हतमाफ निवासी सुमन, पचपहरा निवासी इंद्रपाल, रामनगर निवासी मुन्नालाल, भरवारा निवासी चंद्रशेखर और कुरौराडांग निवासी सुदामा अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।