फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A week Kulphadh supplies drying Menpeyjl

एक सप्ताह से कुलपहाड़ मेंपेयजल आपूर्ति ठप

Mon, 05 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 05 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
A week Kulphadh supplies drying Menpeyjl
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कस्बा कुलपहाड़ में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से कस्बे में एक सप्ताह से पयेजल आपूर्ति ठप है। पानी न आने से लोग परेशान हैं। पेयजल आपूर्ति ठप होने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन


ग्राम समूह पेयजल योजना बेलाताल के तहत कस्बा कुलपहाड़ में पाइप लाइन बिछाई गई थी। कस्बे में बेलासागर से आपूर्ति की जाती है। इस दफा बेलासागर तालाब पानी से लबालब भरा है। लेकिन, जगह-जगह पाइप लाइन टूटी होने से एक सप्ताह से कस्बे में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे
विज्ञापन


कस्बा कुलपहाड़ सहित कठबरिया, टिलवापुरा, सोनीगंज, राजावार्ड, किशोरगंज, हटवारा सहित एक दर्जन मोहल्लों में आपूर्ति ठप है। मामले की सूचना लोगों द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों को दी गई। लेकिन, एक सप्ताह बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। जिससे लोग दूर दराज स्थित जल
विज्ञापन
विज्ञापन


स्रोतों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।कस्बे में वसीम खां, आरिफ, शिवकुमार, नंदू, गुड्डू शाबिर, सुरेंद्र आदि नागरिकों का कहना है कि जल संस्थान के अवर अभियंता कुलपहाड़ में न रहकर महोबा में निवास बनाए हैं। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उधर, जल संस्थान के अवर


अभियंता एसके वर्मा का कहना है कि लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। लाइन दुरुस्त कराई जा रही है। शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed