फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A vicious criminal arrested with a stolen tractor and two bikesA vicious criminal arrested with a stolen tractor and two bikes

Mahoba News: चोरी के ट्रैक्टर व दो बाइकों के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 19 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A vicious criminal arrested with a stolen tractor and two bikesA vicious criminal arrested with a stolen tractor and two bikes
महोबा। कोतवाली चरखारी पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के ट्रैक्टर और दो बाइकों के साथ शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घाटमपुर कानपुर से ट्रैक्टर चोरी किया था। जिसमें धोखाधड़ी करके अपनी बाइक का नंबर ट्रैक्टर की नंबर प्लेट पर अंकित करा लिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान पचराहा से गोलाघाट जाने वाले मार्ग पर एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। तब पुलिस टीम ने पीछा कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम वीर सिंह निवासी रूपनगर चरखारी बताया। आरोपी ने बताया कि यह ट्रैक्टर उसने घाटमपुर, कानपुर से चोरी किया था। पकड़े जाने के डर से उसने ट्रैक्टर पर अपनी बाइक का नंबर अंकित कर दिया था। आरोपी की निशानदेही पर चरखारी क्षेत्र में झाड़ियों से दो चोरी की बाइकें भी बरामद हुईं। बताया कि एक बाइक उसने जार्डनगंज और दूसरी मुस्करा मार्ग से चोरी कर झाड़ियों में छिपा दी थी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से दो बाइकें व एक ट्रैक्टर बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed