{"_id":"6a1f2ef772c69da6980c123b","slug":"a-trolley-caught-fire-after-touching-a-high-tension-line-three-people-jumped-to-their-deaths-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-125814-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईटेंशन लाइन में छूने से ट्राला में लगी आग, तीन ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईटेंशन लाइन में छूने से ट्राला में लगी आग, तीन ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर व कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले बाईपास मार्ग पर सोमवार की देर शाम ट्राला मोड़ते समय उसका अगला हिस्सा हाइटेंशन लाइन से छू गया। इससे ट्राला के अगले हिस्से में करंट उतरने से आग लग गई। आग लगते ही चालक, परिचालक और एक अन्य व्यक्ति ने बड़ी ही सतर्कता के साथ बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई।
जनपद कानपुर देहात के तुर्कीमऊ निवासी परिचालक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि वह चालक प्रहलाद सिंह के साथ गिट्टी खरीदने के लिए पत्थरमंडी कबरई आया था। बाईपास मार्ग पर चालक ट्राला को मोड़ रहे थे। इसी दौरान ट्राला का अगला हिस्सा सड़क किनारे से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगते ही ट्राला के केबिन में नीचे की तरफ से आग भड़क उठी और धुआं उठने लगा।
इसके बाद केबिन में मौजूद चालक, परिचालक व एक अन्य व्यक्ति ने हाथों में तौलिया लपेटकर और चप्पल पहनकर करंट से बचते हुए ट्राला से नीचे कूदकर जान बचाई। सूचना पर कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। परिचालक ने बताया कि आग लगने से करीब 40 हजार की नकदी व ट्राला के कागजात जल गए हैं। नकदी गिट्टी खरीदने के लिए रखी थी।