{"_id":"693b0b6c5c5b916c8200cfbe","slug":"a-speeding-car-ran-over-a-motorcyclist-killing-him-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-120543-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
कुलपहाड़/पनवाड़ी। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलपहाड़ और भरवारा के बीच बुधवार की रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। कुछ दूरी पर सड़क पार कर रहे किसान को भी टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौत हो गई। पुलिस वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
थाना पनवाड़ी के तिवारीपुरा निवासी कामता प्रसाद कुशवाहा (45) बुधवार को बाइक से कोतवाली चरखारी के सूपा गांव भतीजी बबली के रिश्ते के लिए लड़का देखने आया था। रात को वह वापस घर जा रहा था। तभी हाईवे पर भरवारा गांव के पास पनवाड़ी की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी और कामता को कुचलते हुए निकल गया। घटना के बाद चालक ने कुछ दूरी पर सड़क पार कर रहे किसान भरत सिंह (35) निवासी चारुआ को भी टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ पड़े घायलोंं को अस्पताल पहुंचाया लेकिन कामता की पहले ही मौत हो गई जबकि भरत की हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने झांसी रेफर कर दिया।
युवक के भाई बसंती, चचेरे भाई धीरेंद्र ने बताया कि कार की रफ्तार अधिक थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इससे हिट एंड रन की घटना हुई। कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।