{"_id":"69711c8f6ba9cc795d03794b","slug":"a-special-camp-was-set-up-for-unmapping-voters-people-arrived-with-their-records-mahoba-news-c-225-1-mah1001-121746-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नोमैपिंग मतदाताओं के लिए लगा विशेष शिविर, अभिलेखों के साथ पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नोमैपिंग मतदाताओं के लिए लगा विशेष शिविर, अभिलेखों के साथ पहुंचे लोग
Thu, 22 Jan 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
महोबा। सदर विधानसभा सीट में प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत नोमैपिंग मतदाताओं की सुनवाई का काम तेज हो गया है। 19 हजार ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं जिनके नाम मतदाता सूची में मैप नहीं हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाए। बुधवार को विशेष शिविर में नोमैपिंग के मतदाताओं की भीड़ जुटी। इस दौरान मतदाताओं के अभिलेख जमा कराए गए।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम शिवध्यान पांडेय के नेतृत्व में 17 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इस प्रक्रिया में लगे हुए हैं। नगर पालिका महोबा में अधिकारियों ने शिविर लगाकर नो मैपिंग मतदाताओं के कागजातों की जांच कर नियमों के अनुसार मामलों का निस्तारण किया। सदर विधानसभा क्षेत्र में कुल पांच स्थानों पर एक साथ सुनवाई की जा रही है। जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं वे निर्धारित तिथि पर अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित हुए। शहर के हवेली दरवाजा निवासी मुशीर सिद्दीकी ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया था। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर अधिकारियों ने उनकी बात सुनी और प्रक्रिया सहज तरीके से पूरी की। नयापुरा नैकाना निवासी ललिता ने बताया कि एसआईआर में नाम न होने की सूचना मिलने पर वह तहसील पहुंचीं। एसडीएम ने बताया कि नोमैपिंग मतदाताओं की सुनवाई लगातार की जा रही है। सभी दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र मतदाताओं को नियमानुसार सूची में शामिल किया जा रहा है।