{"_id":"576d846c4f1c1b0f32b491ca","slug":"a-quota-suspended-two-kotedaron-order-to-report-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कोटा निलंबित, दो कोटेदारों पर रिपोर्ट कराने आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कोटा निलंबित, दो कोटेदारों पर रिपोर्ट कराने आदेश
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
राशन सामग्री वितरण को लेकर आए दिन मच रहे हो-हल्ला और उपभोक्ताआें के प्रदर्शन को जिला पूर्ति अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए कोटेदारों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। नियमित राशन सामग्री का वितरण न करने, वितरण में अनियमितताएं बरते जाने पर एक दुकान को निलंबित कर दिया है। जबकि तीन कोटेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है। इससे कोटेदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण में धांधली किए जाने व राशन वितरण न किए जाने के विरोध में आए दिन तहसील व कलेक्ट्रेट में उपभोक्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने टीम गठित कर कोटेदाराें की हकीकत जानने के लिए गांव-गांव में पूर्ति निरीक्षकाें और खाद्य अधिकारियों को लगाया। पनवाड़ी विकासखंड के ग्राम धवार की कोटेदार शीला द्वारा राशन वितरण में अनियमितताएं करने पर पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर उसकी दुकान निलंबित कर दी गई है।
विज्ञापन
इसी तरह विकासखंड जैतपुर के ग्राम धवर्रा के कोटेदार प्रहलाद सिंह व छानीकला के कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितताएं करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कबरई में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी करने के मामले में लोकेंद्र के खिलाफ थाना कबरई में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इतना ही कोटेदारों के खिलाफ शिकायतें मिलने पर पांच राशन दुकानदाराें से प्रतिभूति राशि जब्त कर ली गई है। पूर्ति विभाग की इस कार्रवाई से कोटेदारों में खलबली मची है।
विज्ञापन