फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A moving Bullet caught fire, the driver saved his life by jumping out.

Mahoba News: चलती बुलेट में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 30 Sep 2025 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 30 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A moving Bullet caught fire, the driver saved his life by jumping out.
फोटो 29 एमएएचपी 17 परिचय-जलती बुलेट पर आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। संवाद
महोबा। शहर के छतरपुर रोड में मामना मोड़ के पास सोमवार को एक बुलेट में अचानक आग लग गई। चलती बाइक से कूदकर चालक ने जान बचाई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शहर के मामना मोड़ के पास सुबह करीब सात बजे बुलेट सवार युवक तेज रफ्तार से जा रहा था। तभी उसकी बाइक से धुआं निकलने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाता, आग की लपटें तेज हो गईं। युवक ने बाइक से छलांग लगा दी, इससे उसके हाथ-पैर में चोटें आईं हैं। बीच सड़क पर बाइक के जलने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। लोगों ने डायल 112 पुलिस और फायरबिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बाइक जलकर बर्बाद हो गई। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट-सर्किट से बाइक में आग लगी। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि बाइक चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed