फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A good wrestler from Banaras slams Ashok of Bihar

बनारस के अच्छे पहलवान ने बिहार के अशोक को दी पटकनी

Mon, 08 Nov 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
A good wrestler from Banaras slams Ashok of Bihar
दंगल में दावपेंच दिखाते पहलवान। - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। कस्बे के सिद्धबाबा मेले में चल रहे दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन सोमवार को 12 से अधिक कुश्तियां हुईं। बनारस के अच्छे पहलवान ने बिहार के अशोक को पटकनी दी।
विज्ञापन

दूसरे दिन दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि चित्रकूट के प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल ने किया। झांसी के पहलवान खेमसिंह व कौशांबी के लवकुश के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। दस मिनट तक चली कुश्ती में खेमसिंह ने बाजी मारी। बिहार के अंकित ने कानपुर के लल्लू पहलवान को चित किया। महोबा के सद्दाम ने झांसी के खेमसिंह को हराया। इसके अलावा छह कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। मेला आयोजक पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी ने विजेता पहलवानों को शील्ड व धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर हमीरपुर विधायक युवराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, दीपप्रकाश द्विवेदी, दिलीप तिवारी, राजू महाराज, अनंतराम शुक्ला, पीयूष गुप्ता, रामखिलावन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामलीला में ताड़का वध का हुआ मंचन
सिद्धबाबा मेले प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय मेले में रात के समय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रविवार की रात रामलीला के दूसरे दिन पुष्पवाटिका व ताड़का वध का मंचन किया गया। रामलीला का मंचन देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर सौरभ तिवारी, मुकेश यादव, सुरेश विश्वकर्मा, रितिक तिवारी, संदीप अािद मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed