{"_id":"6a23203a2c303541870b5fe0","slug":"a-dcm-collided-with-a-tree-after-the-driver-dozed-off-injuring-12-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-125897-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चालक को झपकी आने से डीसीएम पेड़ से टकराई, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चालक को झपकी आने से डीसीएम पेड़ से टकराई, 12 घायल
विज्ञापन
फोटो 05 एमएएचपी 16 परिचय-पिपरामाफ गांव के पास पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई डीसीएम। संवाद
महोबा/श्रीनगर। नौगांव-श्रीनगर मार्ग पर पिपरामाफ गांव के पास शुक्रवार की सुबह चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चार लोगों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हादसे में डीसीएम में सवार 20 खच्चरों की भी मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के पलेरा गांव निवासी लालू (30), उनकी पत्नी रचना (28), बेटा चंदू (08), फिरोज (03) व शिवप्रीत (01), विमलेश कुमार (25), उसकी पत्नी रानी (23), बेटा प्रिंस (02) व बेटी रायना (06) और इमराज व उसकी पत्नी रुबीना (18) कौशांबी के समदा कस्बे में भट्ठे में रहकर कच्ची ईंटों की खच्चरों से ढुलाई का काम करते हैं। तीनों परिवार शुक्रवार की सुबह डीसीएम बुक कर घर लौट रहे थे। वाहन में 30 खच्चर भी लदे थे।
डीसीएम चालक बॉबी निवासी ककवा आगरा चला रहा था। सुबह करीब छह बजे नौगांव मार्ग पर पिपरामाफ गांव के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बरगद के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी पेड़ आधा टूटकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चंदू, रानी, बॉबी व प्रिंस को मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर किया गया। घायलों ने बताया कि चालक को झपकी आने से वाहन पेड़ से टकराया। दुर्घटना में डीसीएम में सवार 20 खच्चरों की भी मौत हो गई। इससे करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद्र सिंह का कहना है कि सूचना पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
चीख-पुकार पर जुटे लोग, घायलों को बाहर निकाला
सुबह के समय तेज रफ्तार डीसीएम के पेड़ से टकराने से वाहन में सवार लोगोंं में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। बाद में पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। कोई अपने बच्चे की हालत देख रहा था तो कोई पत्नी का हाल चाल ले रहा था। अस्पताल में इलाज के बाद घायलों ने अन्य परिजनों को सूचना दी। तब वह भी अस्पताल पहुंच गए और अपनों का स्वास्थ्य देखा।