फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A crowd of farmers engaged in Choupal

चौपाल में जुटी किसानों की भीड़

Mon, 15 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 15 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
A crowd of farmers engaged in Choupal
विकास खंड कार्यालय चरखारी में  सोमवार को अमर उजाला के तत्वावधान में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानाें ने अपनी समस्याएं रखीं। इन्हें खेती किसानी के अलावा भी नई जानकारियां दी गईं। चौपाल को सीडीओ, एसडीए और बीडीओ ने भी संबोधित किया। इस दौरान भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
चौपाल में सीडीओ शिवनारायण ने कहा कि जिले में किसानों को मनरेगा के तहत काम दिया जा रहा है। जॉब कार्ड न होने पर भी किसान काम पा रहे हैं। आधार कार्ड धारक जॉबकार्डधारकाें  की  मजदूरी का पैसा उन्हें जल्द मिल जाता है।  उन्होंने कहा कि सरकार इतनी योजनाएं चला रही है कि कोई भी किसान भूख से नहीं मर सकता बुंदेलखंड में किसानों की बीमा राशि का प्रीमियम ज्यादा है,  लाभ कम मिल रहा ।
विज्ञापन


 अन्य जिलों  में प्रीमियम कम और लाभ ज्यादा है। अब बुंदेलखंड में भी अन्य जिलों की तरह बीमा का लाभ मिलेगा।  सरकार की जनकल्याणकारी  योजनाओं से किसान लाभ उठाएं। अन्ना पशुओं को भूसे की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी चरखारी ओमवीर सिंह ने कहा कि कोई भी बैंक प्रबंधक  किसानों की राहत राशि का पैसा उनके केसीसी  खाते में समायोजित करता है तो बैंक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पब्लिक एसडीएम और डीएम को जानती है। वह सीधे इनसे  शिकायत करती है। लेखपालों की शिकायतें मिल रही हैं। यह  जांच में सही पाई गईं तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। खंड विकास अधिकारी चरखारी महिमा विद्यार्थी ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं। किसानों की समस्या का समाधान प्राथमिकता पर होगा।

 भारती किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामरतन गुरुदेव ने कहा कि जिले में सूखा नहीं अकाल के हालात हैं। 75 साल की उम्र में सूखे की यह स्थिति कभी नहीं देखी।  किसान मर रहा और लेखपाल पूंजीपति हो रहे।  प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि अमर उजाला ने किसानों के क्षेत्र में चौपाल लगाकर इस तरह का काम किया, जैसे कुअंा खुद प्यासे के पास पहुंचा हो। अमर उजाला की पहल सराहनीय है।

प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू यादव ने कहा कि चेक बनाने के नाम पर लेखपाल भेदभाव कर रहे हैं। जिला महामंत्री शिवरतन ने कहा कि अधिकारी किसानों का सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। 


इस मौके पर निसार अहमद खां, सबुआ के प्रधान प्रतिनिधि सुखदेव यादव, लोहारी ग्राम प्रधान लखनलाल नायक, कमलखेड़ा प्रधान शिवरतन सिंह, कुसरमा प्रधान गुलाब सिंह, रूकमणि प्रधान बल्लाए, प्रधान बालकिशन, अस्तौन प्रधान शांतपाल, सलुआ प्रधान सीता देवी, मोतीलाल वर्मा बीडीसी सदस्य खरेला, ग्राम प्रधान फतेहपुर गुलाब सिंह राजपूत, बम्हौरी प्रधान अखिलेश कुमार सहित तमाम किसानों ने चौपाल को संबोधित किया। यहां नईम खंा हाजी ताजउद्दीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य शिव कुमार गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed