फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A 3,000-km bullock cart journey will be undertaken for a separate state of Bundelkhand.

Mahoba News: बुंदेलखंड अलग राज्य के लिए निकाली जाएगी तीन हजार किमी बैलगाड़ी यात्रा

Sat, 25 Oct 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 25 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A 3,000-km bullock cart journey will be undertaken for a separate state of Bundelkhand.
कुलपहाड़ (महोबा)। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा की ओर से माह नवंबर में रामराजा सरकार की नगरी ओरछा से जन आक्रोश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह यात्रा बैलगाड़ियों से ओरछा, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, उरई, दतिया, ललितपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ व झांसी जिले और ग्रामों में लगभग ढाई माह तक तीन हजार किलोमीटर की होगी। यात्रा के दौरान जिलों के बीच पड़ने वाले गांवो में पदयात्रा व चौपाल का आयोजन होगा जबकि जिला मुख्यालयों पर जिला अधिवक्ता संघ के साथ कार्यक्रम, बाजारों में मशाल जुलूस, बुंदेलखंड राज्य निर्माण समर्थक दलों व संगठनों से बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए समर्थन जुटाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मनोज तिवारी, मुकेश विकास गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश चौबे, एड. भारत सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रतीक यादव, बलवीर सिंह यादव, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed