{"_id":"76309","slug":"Mahoba-76309-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटरी में चयनित होने पर कर सकेंगे हज यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाटरी में चयनित होने पर कर सकेंगे हज यात्रा
Mahoba
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। हज यात्रा की चाह रखने वाले लोगाें को हज की यात्रा पर जाने के लिए चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस दफा वे ही यात्री हज की यात्रा कर सकेंगे जो कंप्यूटराइज्ड लाटरी चयन प्रक्रिया में चयनित हाेंगे। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ तिवारी ने दी। उन्हाेंने बताया कि कंप्यूटराइज्ड लाटरी चयन प्रक्रिया 15 मई को स्थानीय सहकारिता भवन सभागार में कराई जाएगी।
विज्ञापन