फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   मजदूरी न मिलने से नाराज श्रमिकाें ने किया प्रदर्शन

मजदूरी न मिलने से नाराज श्रमिकाें ने किया प्रदर्शन

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
Mahoba Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विशेष पैकेज के तहत की गई कूप खुदाई के सात माह बाद भी कार्यदाई संस्था द्वारा भुगतान न किए जाने से नाराज श्रमिकाें ने बुधवार को तहसील परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही भुगतान नहीं किया गया तो श्रमिक शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्राम बिलरही में सात माह पहले 15 ग्रामीणाें ने कूप खुदाई का कार्य किया था। कूपाें की खुदाई हो जाने के बाद कार्यदाई संस्था लघु सिंचाई विभाग द्वारा श्रमिकाें का भुगतान नहंी किया गया। इस बाबत घंशू पुत्र घसीटा, रामनाथ पुत्र घसीटा, रामसखी पत्नी अयोध्या प्रसाद, गुड्डी पत्नी खेमराज, प्रेम कुमार, बाबूराम, ईश्वरी, ग्यासी, बिहारी, लालदिवान, दयाराम, जुम्मन, राजेंद्र प्रसाद ने कुआं की खुदाई में मजदूरी का भुगतान दिए जाने की लघु सिंचाई विभाग के अभियंता से मांग की लेकिन सात माह तक विभाग द्वारा भुगतान किए जाने के बजाए टालमटोल नीति अपनाई गई।
विज्ञापन

भुगतान न होने से नाराज सभी श्रमिकाें ने बुधवार को तहसील परिसर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और भुगतान दिलाए जाने के बाबत जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा कूप खुदाई में काम करा लिया गया लेकिन मजदूरी आज तक नहीं दी गई जिससे उनका परिसर भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed