{"_id":"75849","slug":"Mahoba-75849-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद न होने से किसानाें ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद न होने से किसानाें ने काटा हंगामा
Mahoba
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। गेहूं खरीद केंद्र बंद पाए जाने पर किसानाें ने सोमवार को जमकर हंगामा काटा और गेहूं बेचने के लिए खरीद केंद्र पर डट गए लेकिन बारदाना और पैसा न होने के कारण केंद्र प्रभारी ने खरीद करने से साफ इनकार कर दिया।
पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र में बारदाना और पैसा न होने के कारण केंद्र प्रभारी ने गेहूं की खरीद ठप कर दी। सोमवार को एक दर्जन से ज्यादा पहुंचे किसान गेहूं खरीदने के लिए दबाव बनाने लगे लेकिन केंद्र प्रभारी ने किसानाें की एक नहीं सुनी और खरीद से साफ इनकार कर दिया। इससे नाराज किसान भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजूपत के नेतृत्व में गेहूं क्रय केंद्र पर हो-हल्ला करने लगे। काफी देर तक किसानाें के हंगामे के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला जिससे मजबूरन किसान अनाज लेकर चले गए। केंद्र प्रभारी हरीदयाल वर्मा का कहना है कि केंद्र में पैसा और बारदाना न होने के बाबत पीसीएफ के अफसराें को अवगत करा दिया गया है। उनका कहना है कि पैसा और बारदाना आने के बाद ही खरीद की जाएगी। अजनर प्रतिनिधि के अनुसार पीसीएफ के गेहूं खरीद केंद्र अजनर में अब तक 12 लाख रुपए की खरीद की जा चुकी है। पांच लाख का किसानाें को अभी तक भुगतान हुआ है। केंद्र प्रभारी का कहना है कि केंद्र से महज 480 कुंतल का उठान हुआ जबकि एक हजार कुंतल की खरीददारी की जा चुकी है। उठान न होने से गेहूं की खरीद नहंीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि अभी किसानाें को सात लाख रुपए का भुगतान शेष रह गया है।