{"_id":"75077","slug":"Mahoba-75077-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेलकालीन सरोवराें को किया जाएगा विकसित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदेलकालीन सरोवराें को किया जाएगा विकसित
Mahoba
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। चंदेल कालीन सरोवराें के अब जल्दी ही दिन बहुरेंगे। जिलाधिकारी ने कीरत सागर, मदन सागर और विजय सागर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए वन विभाग, जल निगम, बिजली विभाग और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इन चंदेल कालीन झीलाें के पास सुंदर पार्क, रंग-बिरंगी बिजली की सजावट की व्यवस्था की जाएगी।
जिलाधिकारी डा. काजल बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के मौके पर बोल रही थीं। उन्हाेंने कहा कि जिले में पर्यटन की अनेक संभावनाएं हैं। जरूरत है उनके संरक्षण की। उन्हाेंने कहा कि अब वह चंदेल कालीन सरोवराें को बेहतर करने के साथ-साथ तालाबाें में नौकायन प्रतियोगिता कराने के लिए नावाें की व्यवस्था करने के अधिकारियाें को निर्देश दिए। बैठक में बिजली, पानी, सड़क जैसी समस्याआें के निराकरण के संबंधित अधिकारी कार्ययोजना बनाकर पेश करें जिससे शासन स्तर पर लिखापढ़ी कर पैसे की व्यवस्था कराई जा सके। उन्हाेंने कहा कि जिले को विकसित करना पहली प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि महोबा-खजुराहो रोड की हालत बेहद दयनीय है। इससे पर्यटक स्थल खजुराहो के लिए आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सड़क मरम्मत के लिए मध्य प्रदेश शासन और प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वाईके उपाध्याय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नीतेश कुमार, उप जिलाधिकारी चरखारी, पीके जैन, उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ नागेंद्र सिंह, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्रा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संदीप गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी अनीस कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।