{"_id":"74760","slug":"Mahoba-74760-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीबीएस बैंकों से ही मिलेगी विकलांग पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीबीएस बैंकों से ही मिलेगी विकलांग पेंशन
Mahoba
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। मुख्यमंत्री की हाइटेक कंप्यूटरीकरण की मंशा रंग लाने लगी है। अब जिले के सभी विकलांग पेंशनरों को केवल सीबीएस बैंक की शाखाओं के माध्यम से ही पेंशन का भुगतान हो सकेगा ताकि शासन आन लाईन सभी ऐसे पेंशनरों के खातों पर नजर रख सके।
जिला विकलांग कल्याण अधिकारी बीएस निरंजन ने बताया कि अभी तक विकलांग पेंशन कार्यालय द्वारा सभी बैंकों के खातों पर सीधे भेज दी जाती थी जिसका अनुश्रवण शासन स्तर पर नहीं हो पाता था। अब शासन ने निर्णय लिया है कि सभी विकलांग पेंशनरों के खाते आन लाइन कर दिए जाए। इससे शासन स्तर पर कंप्यूटर का बटन क्लिक करते ही यह पता चल सके कि कब और किस माह कितनी पेंशन खाते में जमा हो चुकी है। प्रदेश में हाइटेक प्रणाली के सपने को साकार करने के लिए अब हर हाल में एक सप्ताह के अंदर जिले के सभी पेंशनरों को सीबीएस बैंकों में अपने पेंशन के खाते खुलवाना पड़ेंगे और खाते का नंबर कार्यालय में देना होगा वरना पेंशन बंद कर दी जाएगी ताकि हर पेंशन के खाते को आन लाईन किया जा सके। जिले में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक, अर्बन बैंक सीबीएस नहीं हैं जिसके कारण इन बैंकों से पेंशन ले रहे लाभार्थियों को अपने खाते बंद करने होगें।