{"_id":"44-203378","slug":"Mahoba-203378-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन का चुनाव आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन का चुनाव आज, तैयारियां पूरी
Mahoba
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
महोबा। महोबा बार एसोसिएशन के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 28 अक्तूबर को कचहरी स्थित अधिवक्ता सभागार में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक निर्वाचन अधिकारियाें की देखरेख में मतदान कराया जाएगा। चुनाव में 455 अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर महेश चंद्र रिछारिया, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, राजकुमार द्विवेदी, महामंत्री पद पर मुकुट सिंह, देयम मिश्रा, सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर बालेंदु सिंह यादव, रामाकांत धुरिया और उपाध्यक्ष पद पर शिवपाल सिंह, चंद्रोदय, उमेश यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मंगलवार 28 अक्तूबर को मतदान
होगा। मतगणना के बाद शाम को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी माधव सिंह, चुनाव अधिकारी अजय सक्सेना और मुकीतुर्रहमान की देखरेख में 455 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान में केवल एक दिन रहने के कारण अध्यक्ष, महामंत्री और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने सोमवार देर रात तक घर-घर जनसंपर्क कर वोट मांगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण रमेश यादव का चुना जाना तय माना जा रहा है। मतदान के समय अधिवक्ता मतदाता बार कौंसिल द्वारा दिया गया परिचय पत्र या प्रमाण पत्र लेकर आएं। किसी पद का मत पत्र किसी अन्य मत पेटी में पाए जाने पर अवैध माना जाएगा। प्रत्याशियों से सुबह 9 बजे तक मतदान/मतगणना एजेंट को मतदान केंद्र पर भेजने को कहा गया है जिससे समय से मतदान कराया जा सके। उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े दो प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान किया जाएगा।