फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   मोहर्रम के दौरान बनाए रखें आपसी सौहार्द

मोहर्रम के दौरान बनाए रखें आपसी सौहार्द

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खन्ना/श्रीनगर (महोबा)। मोहर्रम के मद्देनजर थानों में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में हिंदुओं और मुस्लिमों से मातम के महीने में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस मौके पर बिजली के तारों को ऊंचा कराने और और पेड़ाें की शाखाआें को कटवाए जाने की मांग उठाई गई ।
विज्ञापन

थाना खन्ना में रविवार को थानाध्यक्ष नंदलाल भारती की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधानाें को गांव में सफाई कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही ताजिया के जुलूस के मार्गों पर रुकावटाें को हटवाने के लिए कहा गया। थानाध्यक्ष ने मोहर्रम पर आपसी भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया। कहा अफवाह या झगड़े की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में ग्राम सिरसी कला के प्रधान रहीम अली, मोहम्मद मकबूल, रमेश यादव, इब्राहीम, बालादीन, अकबर, चांद मोहम्मद, मोहम्मद मुसीबत, बाबू खां, भोजा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर थाना श्रीनगर में थानाध्यक्ष लालता प्रसाद भास्कर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सफाई के लिए मनोहरगंज में सूरज सोनी के मकान के सामने, दाऊपुरा में सुल्ले तिवारी और अलाव स्थल को चिह्नित किया गया। थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान को गांव में सफाई कराने के लिए कहा। थानाध्यक्ष ने बिजली विभाग के लाइनमैन को बिजली के झूल रहे तारों को ऊंचा करने के लिए कहा। बैठक में सपा के विधान सभा अध्यक्ष प्रान सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामदयाल नरवरिया, नगर अध्यक्ष फहीम मोहम्मद, ग्राम प्रधान कैमाहा भूपत राही, पूर्व प्रधान शत्रुघ्न सिंह, ताजिएदार दिलदार मोहम्मद, करीम, शहंशाह, एहसान मोहम्मद और महबूब सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed