{"_id":"44-196444","slug":"Mahoba-196444-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगा दे गई 102, सड़क पर जना बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगा दे गई 102, सड़क पर जना बच्चा
Mahoba
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शासन द्वारा गर्भवती और प्रसूताआें को घर से जिला अस्पताल तक लाने और पहुंचाने को शुरू की गई 102 एंबुलेंस सेवा का महिलाआें को समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। शनिवार को फोन करने के बावजूद 102 एंबुलेंस के न पहुंचने पर टेंपो से अस्पताल जाते समय महिला का रास्ते में ही प्रसव हो गया। पीड़ित महिला के परिजनाें ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम नथूपुरा निवासी राज कुमारी पत्नी हरचरन को प्रसव के लिए टेंपो से जिला अस्पताल लाया जा रहा था। फतेहपुर बजरिया के नजदीक अचानक गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। टेंपाें में मौजूद महिलाआें ने आनन फानन में उसे टेंपो से नीचे उतारकर सड़क किनारे लिटाया। एक प्राइवेट महिला चिकित्सक को बुलाकर प्रसव कराया।
प्रसूता के पति हरचरन ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी राज कुमारी को प्रसव कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जाना था। आरोप लगाया कि शनिवार सुबह 102 नंबर डायल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए टेंपो से ही उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सड़क पर प्रसव हो गया।
विज्ञापन
एंबुलेंस को 102 नंबर पर फोन करने के बाद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर 108 नंबर को सूचना देकर एंबुलेंस मंगाई जा सकती है। 102 डायल करने के बाद भी रिसीव न होने के बाबत जानकारी की जाएगी। -डॉ. दयाशंकर वर्मा, सीएमएस।