{"_id":"44-194905","slug":"Mahoba-194905-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की गीता और सपा से कप्तान ने किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की गीता और सपा से कप्तान ने किए नामांकन
Mahoba
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विधानसभा उप चुनाव में पहली बार नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के एक दिन पहले सपा छोड़ सभी प्रमुख दलाें के प्रत्याशियाें के टिकट घोषित होने से नामांकन स्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ है। नामांकन समाप्ति का मात्र एक दिन शेष रहने के बावजूद अब तक दो ही प्रमुख दल सपा से कप्तान सिंह राजपूत और भाजपा से गीता सिंह राजपूत ने नामांकन किया है।
पार्टी द्वारा प्रत्याशियाें के टिकट घोषणा में लेट लतीफी किये जाने से कलेक्ट्रेट में बनाए गये नामांकन स्थल पर सारा दिन सन्नाटा पसरा रहता है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से यहां पर तैनात की गई पुलिस फोर्स अब तक आए इक्का दुक्का प्रत्याशियाें के कारण दिनभर सन्नाटे में बैठी रहती है। कलेक्ट्रेेट परिसर में चुनाव जैसी चहल पहल नहीं दिखाई दे रही है।
विधानसभा उप चुनाव चरखारी के निर्वाचन संपन्न कराने को जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेश्वर सिंह ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आरओ एसडीएम चरखारी राकेश कुमार को बनाया गया है। 20 अगस्त से वह आरओ के तौर पर नामांकन प्रक्रिया करा रहे हैं। परंतु कई-कई दिन तक प्रत्याशियाें के नामांकन न कराने से वह सन्नाटे में बैठे रहते हैं। चुनाव में कलेक्ट्रेेट में लगाए गये पुलिस कर्मचारी भी सारा दिन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। कारण, चुनाव समाप्त होने के महज एक दिन शेष रह जाने के बाद भी अब तक मात्र दो प्रत्याशियाें ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।