{"_id":"44-194898","slug":"Mahoba-194898-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ता गया बच्चों का कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ता गया बच्चों का कारवां
Mahoba
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। अमर उजाला के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी पर्व पर माई फ्रैंड गणेशा थीम पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये बच्चाें का कारवां तेजी से बढ़ा। बच्चाें ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आकृति अमर उजाला द्वारा दी गई मुफ्ट पेंटिंग शीट पर उकेरकर अपनी भावनाआें को व्यक्त किया।
संत जेम्स स्कूल में मंगलवार को बच्चाें ने माई फ्रैंड गणेशा पेंटिंग कंप्टीशन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अमर उजाला द्वारा उपलब्ध कराई गईं फ्री पेंटिंग शीट पर बच्चाें ने आकर्षक ढंग से भगवान गणेश के चित्र बनाए। इस दौरान बच्चाें ने दोस्त, बुद्धिदाता, हमसफर, मार्गदर्शक, साथी, आदर्श, मेंटर, गॉड सहित तमाम रूपाें में भगवान गणेश की पेंटिंग को प्रदर्शित किया। पेंटिंग बनाने के प्रति बच्चाें में खासा उत्साह दिखाई दिया।
संत जेम्स स्कूल के फादर रेंजी के जार्ज ने अमर उजाला द्वारा आयोजित इस पेंटिंग कंप्टीशन की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल अमर उजाला ने शुरू की है। इससे बच्चाें को न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास और रचनात्मक कार्यों के प्रति उनका रुझान बढ़ेगा। उन्हाेंने कहा कि अमर उजाला के इस कार्यक्रम के प्रति वे अपनी आस्था प्रकट करते हैं। इस दौरान गेम्स टीचर मुख्तार अहमद और सायना खातून ने भी बच्चाें का उत्ससाह बढ़ाया। इसके अलावा कस्बे में विभिन्न मोहल्लाें में बच्चाें ने मुफ्त पेंटिंग शीट पर भगवान श्रीगणेश के चित्र बनाए।