फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सीएम के हाथ सम्मान पाकर फूले नहीं समा रहे टापर्स

सीएम के हाथ सम्मान पाकर फूले नहीं समा रहे टापर्स

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महोबा। अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में जिले के तीन मेधावी छात्र मुख्यमंत्री के हाथाें लैपटाप और प्रशस्ति पत्र पाकर फूले नहीं समा रहे हैं। लखनऊ से लौटे इन होनहार छात्राें के अभिभावकाें ने अमर उजाला के इस सम्मान समारोह कार्यक्रम की सराहना की है।
विज्ञापन

प्रदेश के 75 जिलाें के मेधावी छात्र-छात्राआें के इस सम्मान समारोह की मेजबानी अमर उजाला ने लखनऊ में की थी। सभी जिलाें के पहुंचे टापर्स को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लैपटाप, मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर छात्र-छात्राआें का हौसला बढ़ाया था। इस कार्यक्रम में शिशु शिक्षा निकेतन से हाईस्कूल टापर सागर धनराज पुत्र डीडी गुप्ता ने 95.33 फीसदी अंक पाकर लखनऊ में महोबा का नाम रोशन किया। इसके अलावा हाईस्कूल के ही जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ के सोनू प्रजापति पुत्र विश्वनाथ प्रजापति 91.5 फीसदी और राजकुमार रैक्वार पुत्र फूलचंद्र रैक्वार निवासी मुढ़ारी कुलपहाड़ ने 91.3 फीसदी अंक हासिल कर मुख्यमंत्री से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त किया।
विज्ञापन

लखनऊ से लैपटाप, मैडल और प्रशस्ति पत्र लेकर महोबा लौटे छात्र खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। सम्मानित होने के बाद छात्राें का उत्साह सातवें आसमान पर है। वह कहते हैं कि अब वह इंटरमीडिएट में भी हाईस्कूल से भी ज्यादा मेहनत कर पुन: इस सम्मान को पाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में रोहित साहू सम्मानित- शहर के एक छात्र ने अंतर राष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स दिवस पर दिल्ली में अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में मैडल और प्रशस्ति पत्र कर जिले का गौरव बढ़ाया है। शिशु शिक्षा निकेतन से हाईस्कूल पास करने वाले मोहल्ला बड़ीहाट निवासी रोहित साहू पुत्र वीरेंद्र साहू ने 13 अगस्त को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के हाथाें मैडल और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed