फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   उपकरण पाकर विकलांगाें के खिले चेहरे

उपकरण पाकर विकलांगाें के खिले चेहरे

Thu, 27 Feb 2014 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Thu, 27 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। चिंतामणि आदर्श विद्यालय में बुधवार को शिविर लगाकर विकलांगाें को उपकरण वितरित किए गए। ट्राई साइकिल, वैशाखी पाकर विकलांगाें के चेहरे खिल उठे। शिविर में 50 से ज्यादा गांवाें के ग्रामीणाें ने शिरकत की।
विज्ञापन

सांसद विजय बहादुर सिंह ने विकलांगाें को नि:शुल्क उपकरण मुहैया कराने को शिविर का आयोजन किया। मौके पर सांसद के पुत्र विशाल सिंह ने 427 ट्राई साइकिल, 12 व्हील चेयर, 224 वैशाखी, 191 कान की मशीन, 144 छड़ी, 11 एल्बोक्रेच सहित तमाम उपकरण वितरित किए। कैंथोरा निवासी पार्वती, बागौल निवासी महादेव का कहना है कि वह दो साल से ट्राई साइकिल के लिए भटक रहे हैं। आज सांसद के प्रयास से उन्हें ट्राई साइकिल मिल गई। आयोजक विशाल सिंह ने कहा कि जल्द ही विकलांगाें को मोटराइज्ड थ्री व्हीलर दिए जाएंगे। समस्याआें का निराकरण कर गरीबाें व अन्य ग्रामीणाें को लाभ पहुंचाया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम किशोर ने सांसद की इस पहल की सराहना की। मौके पर ब्रह्मचारी रतन सिंह, डॉ. कमलेश सक्सेना, राधेलाल यादव, मोहन श्रीवास, हिमांशुमणि, आनंद सिंह, सुनील सिंह, वीरेंद्र चौहान, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नि:शुल्क उपकरण वितरण शिविर आज
रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय कबरई में 27 फरवरी को नि:शुल्क उपकरण वितरण शिविर का आयोजन होगा। जहां विकलांगाें को उपकरण वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी कैलाश सोनी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed