{"_id":"44-169933","slug":"Mahoba-169933-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"परछा के बाबू की बैलगाड़ी सबसे तेज दौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परछा के बाबू की बैलगाड़ी सबसे तेज दौड़ी
Mahoba
Updated Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में आयोजित बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में ग्रामीणाें की भारी भीड़ जुटी। सड़क के दोनाें तरफ एक किलोमीटर तक ग्रामीण बैलगाड़ी दौड़ देखने के लिए डटे रहे। बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में परछा के बाबू की बैलगाड़ी अव्वल रही जबकि पुन्निया गांव के जयपाल की बैलगाड़ी दूसरे स्थान पर रही।
सोमवार को बैलगाड़ी दौड़ कस्बा खरेला से रिवई पुलिया तक एक किलोमीटर दूरी तक कराई गई। बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में ग्राम एेंचाना, पुन्निया, रिवई, खरेला, परछा आदि गांवाें के नौ प्रतिभागियाें ने हिस्सा लिया। एक-एक राउंड में तीन-तीन बैलगाड़ी की दौड़ कराई गई।
बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में परछा के बाबू प्रधान की जोड़ी ने सबसे तेज दौड़कर पहला स्थान पाया। दूसरे नंबर पर ग्राम पुन्निया के जगभान पाल और तीसरे नंबर पर एेंचाना के वीरेंद्र की बैलगाड़ी रही। दौड़ के निर्णायक शीलू सोनी, प्रवेंद्र रघुवंशी, शैलेंद्र सिंह रहे। प्रथम स्थान पाने वाले बैलगाड़ी चालक को गोदरेज की अलमारी, दूसरा स्थान पाने वाले को स्टील की टंकी और तीसरे स्थान पर रहे जगभान पाल को बड़ा स्टील का बक्सा, नकद धनराशि और पशु आहार दिया गया।