फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   आधार नंबर के लिए लें हेल्प डेस्क की मदद

आधार नंबर के लिए लें हेल्प डेस्क की मदद

Tue, 04 Feb 2014 02:08 PM IST
Mahoba
Mahoba Updated Tue, 04 Feb 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
महोबा। वर्ष 2012 या इससे पहले शहर में लगे आधार कार्ड कैंप में बायोमेट्रिक कराने के बाद आधार कार्ड की राह ताक रहे लोगाें के लिए अहम खबर है। ऐसे लोग आवेदन करने के बाद मिली रसीद को निकाल लें और यूआईडीएआई की हेल्प डेस्क की मदद से अपना आधार नंबर ले लें।
विज्ञापन

आधार नंबर के आधार पर आप सब्सिडी के लिए रसोई गैस कनेक्शन और बैंक खाते को लिंक करा सकते हैं। बस आपको बैंक और गैस एजेंसी पर यह प्रिंट देना होगा। यही नहीं आपको स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए भी बायोमेट्रिक की जरूरत नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि तमाम लोगाें ने आधार कार्ड कैंप में बायोमेट्रिक कराया था। लेकिन कुछ लोगाें के अभी आधार कार्ड प्राप्त नहीं हो सके हैं। इस तरह वे अपना आधार नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस तरह जानें आधार कार्ड नंबर
स्टेप 1 : वह सारी जानकारी जो आपने नामांकन के समय दी थी, उसे ई-मेल से यूआईडीएआई की हेल्प डेस्क help@uidai.gov.in पर भेजिए (जैसे- नाम, जन्म का वर्ष, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल और निवास का पता)
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेप 2 : हेल्प डेस्क से भेजी गई ईआईडी का उपयोग ई-आधार डाउनलोड करने में कीजिए। तारीख, समय के साथ आवेदन करने के बाद मिली पर्ची पर दर्ज नंबर, नाम, पिनकोड और मोबाइल नंबर दर्ज कर Check Aadhaar Status आईकॉन पर क्लिक कर अपना ई-आधार डाउनलोड करें। आपके मोबाइल पर पासवर्ड का एसएमएस आएगा। इस पासवर्ड का इस्तेमाल कर आप अपने ई-आधार का प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं।


नामांकन आईडी है तो इस तरह जानें नंबर
स्टेप 1 : यूआईडीएआई की वेबसाइट लिंक 222.resident.uidai.net.in ÂÚU Check Aadhar Status पर क्लिक करिए और अपना नामांकन दर्ज करें।
स्टेप 2 : अगर आधार कार्ड बनाया जाना दर्शाता है तो तारीख और समय के साथ अपना नामांकन पर्ची नंबर, नाम, पिनकोड और मोबाइल नंबर दर्ज कर Get e-Aadhar आईकॉन पर क्लिक कर अपना आधार डाउनलोड कीजिए। आपको अपने आधार नंबर पर एक ही समय उपयोग होने वाला पासवर्ड एसएमएस आएगा। जिसे दर्ज कर आप अपने आधार का प्रिंट ले सकते हैं।
स्टेप 3 : आधार संबंधी शिकायताें के निस्तारण को यूआईडीएआई कॉल सेंटर 18003001497 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed