फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   गैस सिलेंडर को लेकर कस्बे में मची मारामारी

गैस सिलेंडर को लेकर कस्बे में मची मारामारी

Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पिछले दो सप्ताह से कस्बे में गैस की आपूर्ति न होने से गैस सिलेंडर को लेकर खासी मारामारी मची हुई है। ग्रामीणाें ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर गैस आपूर्ति दशहरा पर्व से पहले कराने की मांग की है। जिससे गृहणियों को प्रमुख त्योहार में चूल्हा न फूंकना पड़े।
विज्ञापन

कस्बेे के व्यापारी देवेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, अशोक निगम, कैलाश चंद्र सोनी, सूरज सेठ आदि ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को भेजे पत्र में बताया कि कस्बे की गैस एजेंसी चार साल पहले निरस्त कर बांदा की ओम गैस सर्विस से संबद्ध कर दी गई थी, तभी से बांदा की भारत गैस एजेंसी यहां गैस का वितरण करती है। यहां दस हजार से अधिक गैस केे उपभोक्ता हैं। गैस की यहां हर तीसरे दिन अभी तक आपूर्ति होती रही है। अब पिछले दो सप्ताह से यहां गैस का वितरण न होने से गैस की कालाबाजारी बढ़ गई है। हालत यह है कि कस्बे में 800 से 1000 रुपये तक का सिलेंडर बेचा जा रहा है। पत्थर मंडी होने के कारण क्रेशर प्लांटाें में भी गैस की अधिक खपत है। जिससे गैस की हर समय कालाबाजारी होती रहती है।
विज्ञापन

गृहिणी ऊषा निगम, सरोज उपाध्याय ने बताया कि वह नवरात्र पर व्रत हैं। वहीं गैस न होने के कारण चूल्हा फूंकना पड़ रहा है। गैस न होने के कारण भोजन पकाने में सुबह शाम खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीणाें ने डीएम से दशहरा से पहले कस्बे में गैस की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed