फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   एक माह में 27 की सड़क पर मौत

एक माह में 27 की सड़क पर मौत

Fri, 31 May 2013 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Fri, 31 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
dlअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा। महोबा। इस बार मई माह दुर्घटनाआें के लिए काला महीना साबित हुआ। एक माह में अलग-अलग स्थानाें पर हुई सड़क दुर्घटनाआें में 27 लोगाें की मौत और 200 लोग घायल हुए हैं।
1 मई को झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रिवई के पास डंफर-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में बजरिया कालोनी महोबा निवासी नाजरीन और मदीना पत्नी निजामउद्दीन की मौत हुई और सात लोग घायल हुए थे। इसी दिन कबरई तिराहा पर बारातियाें से भरी बस पलटने से सरमन निवासी रीवन, हरदयाल इंगोहटा, देवीदयाल सहित 40 लोग घायल हो गए थे। अन्य हादसे में अब्दुल गफ्फार और शफीक घायल हो गए थे। 2 मई को रिवई के पास ट्रक-बोलेरो की टक्कर में ब्रजकिशोर, संपत पत्नी कुंजबिहारी और अर्चना पुत्री टेरीलाल की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हुए थे। झांसी-मानिकपुर रेल लाइन पर मकरबई रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने डंफर को टक्कर मार दी थी। जिससे चालक चुनूबाद की मौत हो गई थी। 3 मई को ग्राम बरा के पास बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोग तो पवा चौराहे के पास बाइकें भिड़ने से भाई बहन विनोद और ऊषा घायल हो गए थे। इसी दिन बस की टक्कर से बाइक सवार गनेशीलाल की मौत तो ट्रैक्टर पलटकर खाई में गिर जाने से ग्रामीण दद्दू पाल की मौत और चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

4 मई को प्रेमनगर निवासी अरविंद की बाइक से गिरकर मौत हो गई थी। 5 मई को अलग-अलग दुर्घटनाआें में पांच लोग घायल हो गए थे। 6 मई को 12 लोग घायल हो गए थे। 7 मई को जमाला खदान में ट्रैक्टर गिरने से दो लोगाें की मौत हो गई थी। बरबई में ट्रक की टक्कर से अशोक कुमार की मौत हो गई थी। चरखारी मार्ग पर टेंपो की टक्कर से छतरपुर निवासी नजीर की मौत हो गई थी। 13 मई को अलीपुरा मार्ग पर खाई में ट्रैक्टर गिरने से ग्राम देवथा निवासी सुरेंद्र की मौत हो गई थी। 14 मई को मकरबई के पास ट्रक और पिकअप की टक्कर में पिकअप चालक चैनू की मौत हो गई। इसी दिन खैर निवासी मुन्ना की जुझार गांव के पास ब्रेकर से बाइक उछल जाने से गिरकर मौत हो गई थी। इसी दिन बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में विजय की मौत हो गई थी। 17 मई बाइक-टेंपो की भिड़ंत में खिरुही निवासी अवधेश की मौत हो गई। चरखारी के रिवई गांव में घर के बाहर खेल रही ज्योति की बाइक की टक्कर से मौत हो गई थी। 18 मई को डंफर और वैन की भिड़ंत में चालक बेलाताल निवासी इसराइल तो पवा गांव के पास बाइक सवार लक्ष्मी की वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। 22 मई को कबरई-कुन्हेटा मार्ग पर बारातियाें से भरी डीसीएम पलटने से ब्रजेंद्र, लखन और नंदराम की मौत व 35 बाराती घायल हो गए थे। 24 मई को राहगीर कांशीराम की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मई को टेंपो पलटने से खरेला निवासी मुलुवा तो 30 मई को पिकअप पलटने से राठ निवासी फूलचंद्र की मौत हो गई थी। कुल मिलाकर सड़क दुर्घटनाआें में माह मई में 200 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed