{"_id":"44-127766","slug":"Mahoba-127766-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातारानी आज पधारेंगी, गूंजेंगे गगनभेदीजयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातारानी आज पधारेंगी, गूंजेंगे गगनभेदीजयकारे
Mahoba
Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महोबा। चैत्र नवरात्र महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रंगाई पुताई, फूलों और बिजली की झालरों से सजावट के बाद भव्य देवी मंदिर भक्तों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नगर के बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में 50 से ज्यादा दुकानें सजाई गई हैं। नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव के दौरान देवी मां के गगनभेदी जयकारों के बीच श्रद्धालु जमकर खरीदारी करेंगे।
गुरुवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र महोत्सव को लेकर नगर में काफी चहल-पहल बढ़ गई है। देवी मंदिर आने जाने वाले रास्ताें पर पालिका प्रशासन ने सफाई करा कर बिजली की रोशनी की व्यवस्था की है। इससे तड़के देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुआें को असुविधा नहीं होगी। चैत्र नवरात्र महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए नगर में एक सप्ताह पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। शहर में गठित नवदुर्गा समिति यज्ञ और कन्या भोज आदि कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करती हैं। सड़क से बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर तक सड़क के दोनाें तरफ 50 से ज्यादा दुकानें सजाई गई हैं। यहां नवरात्र के दौरान खरीदारी के लिए महिलाआें और युवतियाें की भारी भीड़ जुटती है।