फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   मातारानी आज पधारेंगी, गूंजेंगे गगनभेदीजयकारे

मातारानी आज पधारेंगी, गूंजेंगे गगनभेदीजयकारे

Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महोबा। चैत्र नवरात्र महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रंगाई पुताई, फूलों और बिजली की झालरों से सजावट के बाद भव्य देवी मंदिर भक्तों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नगर के बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में 50 से ज्यादा दुकानें सजाई गई हैं। नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव के दौरान देवी मां के गगनभेदी जयकारों के बीच श्रद्धालु जमकर खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन

गुरुवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र महोत्सव को लेकर नगर में काफी चहल-पहल बढ़ गई है। देवी मंदिर आने जाने वाले रास्ताें पर पालिका प्रशासन ने सफाई करा कर बिजली की रोशनी की व्यवस्था की है। इससे तड़के देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुआें को असुविधा नहीं होगी। चैत्र नवरात्र महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए नगर में एक सप्ताह पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। शहर में गठित नवदुर्गा समिति यज्ञ और कन्या भोज आदि कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करती हैं। सड़क से बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर तक सड़क के दोनाें तरफ 50 से ज्यादा दुकानें सजाई गई हैं। यहां नवरात्र के दौरान खरीदारी के लिए महिलाआें और युवतियाें की भारी भीड़ जुटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed