फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   रोमांचक मुकाबले में हाशमी क्लब जीता

रोमांचक मुकाबले में हाशमी क्लब जीता

Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पनवाड़ी महोबा। नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी के खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हाशमी क्रिकेट क्लब देवगनपुरा ने एकता क्रिकेट क्लब पनवाड़ी को चार विकेट से हरा दिया। विजेता और उप विजेता टीमाें को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को एकता क्रिकेट क्लब और हाशमी क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल मैच खेले जाने के लिए टॉस हुआ। जिसमें हाशमी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरे एकता क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी सात विकेट पर निर्धारित 15 ओवराें में महज 90 रन ही बना सके।
विज्ञापन

जवाब में उतरे हाशमी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियाें ने महज 12 ओवर में छह विकेट खोकर 91 रन बनाकर जीत दर्ज की। हाशमी क्रिकेट क्लब के मेराज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जबकि इसी टीम के बंटी हाशमी मैन ऑफ द सीरीज रहे। एकता क्लब के कप्तान जगत राजपूत और हाशमी क्लब के कप्तान इकबाल खान रहे। अंपायर की भूमिका जयपाल राजपूत और शबनम कुरैशी ने निभाई। जबकि सुनील नायक और मनोज सोनी कमेंट्रेटर रहे। मुख्य अतिथि विक्रम परिहार ने विजेता टीम को 5100 रुपए और उप विजेता टीम को 2100 रुपए पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed