{"_id":"44-119671","slug":"Mahoba-119671-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ ने भरा कार्यकताओं में जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिताभ ने भरा कार्यकताओं में जोश
Mahoba
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। सपा यूथ बिग्रेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिताभ बाजपेई ने कहा कि अब पार्टी के झंडा बैनर लगाकर अराजकता करने वालों को बाहर रास्ता दिखाया जाएगा। अधिकृत प्रतिनिधि के अलावा किसी भी कार्यकर्ता को सपा का बैनर झंडा नहीं लगाने दिया जाएगा। वह बुधवार को विरमा भवन में पत्रकाराें से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केवल सपा की गाइड लाइन के अनुसार वैध प्रतिनिधि पूर्व एवं वर्तमान विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष विधान सभा के संगठन प्रभारी और बड़े पदाधिकारी ही झंडे का अपने वाहन में प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नेता जी के निर्देश पर हर जिलों में निगरानी करने के लिए 15-15 सदस्यीय उड़न दस्ते गठित किए गए हैं। जो गोपनीय जांच कर रिपोर्ट सपा मुख्यालय को देंगे। पार्टी लाइन से हटकर काम करने वाले कार्यकर्ताआें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह संगठन को आगामी लोकसभा चुनाव के चलते कार्यकर्ताओं में जोश भरने आए हैं। इस मौके पर नगर पालिका चरखारी अध्यक्ष प्रतिनिधि मुईनुददीन, रमेश यादव, कमलेश पालीवाल, अमित यादव, जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।