{"_id":"44-119669","slug":"Mahoba-119669-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष सम्मेलन में औषधीय फसलों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष सम्मेलन में औषधीय फसलों की प्रदर्शनी
Mahoba
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। एनआरएचएम योजना के तहत 21 फरवरी को आयोजित होने वाले आयुष सम्मेलन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ उद्यान विभाग भी तेजी से तैयारियाें में जुट गया है। जिसमें औषधीय फसलों की प्रदर्शनी लगाकर इनकी उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरुक किया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी अनीस कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 21 फरवरी को ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर आयुष सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. काजल के निर्देश पर औषधीय फसलों की प्रदर्शनी, शाक भाजी प्रदर्शनी के अलावा स्वास्थ्य सेवा पर असर डालने वाली अन्य प्रदर्शनियां भी उद्यान विभाग द्वारा लगाई जाएंगी। उन्हाेंने बताया कि सतावर, अश्वगंधा, सर्वगंधा, सफेद मूसली, स्टीविया, मुलेठी, नागरमोथा, पीपली, ग्वारपाठा सहित कई औषधीय फसलों की प्रदर्शनी लगाने के लिए विभाग जोरों पर तैयारियां कर रहा है। प्रदर्शनी में औषधीय पौधोें की प्रकृति, उत्पादन और उसके लाभ के बारे में बताया जाएगा।
सम्मेलन में होगी असाध्य रोगों की जांच
महोबा। आयुष सम्मेलन में डाक्टरों की टीम भी उपस्थित रहेगी। यह टीम रोगियों की निशुल्क जांच करेगी। साथ ही निशुल्क दवाएं भी मरीजों को वितरित की जाएगीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी के कुरील ने आयुष सम्मेलन में अपनी स्वास्थ्य सेवा जंाच टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दे दिए हैं।