{"_id":"44-119551","slug":"Mahoba-119551-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाए तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाए तेवर
Mahoba
Updated Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी महोबा। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी मिश्रा ने कहा कि चरखारी विधायक का विकास से दूर-दूर का वास्ता नहीं है। क्षेत्रीय विधायक न चुने जाने से विधान सभा क्षेत्र की हालत जस की तस है। उन्होंने कहा कि वह चरखारी में विकास के आयाम खोलने का हर संभव प्रयास करेंगी। वह मंगलवार को कैलाश नाथ गोस्वामी की एजेंसी में पत्रकाराें से मुखातिब थीं।
उन्होंने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सारे भेदभाव भुलाकर हर वर्ग जाति समाज के हित में निर्णय ले रही है और उसका लाभ हर आम आदमी को दे रही है। लैपटॉप, टैबलेट की घोषणा और कन्या विद्या धन सहित तमाम ऐसी योजनाएं हैं जिससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस क्षेत्र को उन्होंने जनप्रतिनिधि विहीन होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि चरखारी विधायक उमा भारती को देश में धर्म-कर्म कराने से ही फुर्सत नहीं है, वह क्या विकास कराएगीं। इस मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा, अजयपाल राजपूत, अब्दुल गफ्फार, शिवकुमार गोस्वामी, हाजी शकील अली, उमाशंकर मिश्रा, अश्विनी द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।