फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   स्वच्छता अभियान के साथ किया श्रमदान

स्वच्छता अभियान के साथ किया श्रमदान

Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
Mahoba
Mahoba Updated Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खरेला महोबा। बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राआें ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगाें को सफाई के प्रति जागरूक किया। साफ-सफाई के साथ-साथ परिसर के गड्ढाें को पाटकर समतल किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

खरेला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परथनिया में मंगलवार को बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान छात्र-छात्राआें ने श्रमदान किया। टोली नायकाें के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। परिसर के गड्ढाें को मिट्टी से पाटकर समतल करने का कार्य दोपहर तक किया। छात्र-छात्राआें ने सुबह प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणाें को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राआें ने राष्ट्रीय गीत, भजन के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगाें का ध्यान खींचा। इस मौके पर छात्रा मोहिनी चौहान, अपर्णा, शशि, अर्चना, प्रतिज्ञा तिवारी, सोनम सिंह, प्रवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, जालिम सिंह के साथ-साथ तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह परिहार, अंजली पचौरी, जयप्रकाश, लेखराज, सुरेंद्र सिंह, देवीदीन और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूरज सिंह, सहायक अध्यापक सुरेश सिंह, रितु वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed