{"_id":"5c8d3ed8bdec2213e54ba226","slug":"91552760536-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, मिलावटी खोवा बिगाड़ सकता है आपकी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान, मिलावटी खोवा बिगाड़ सकता है आपकी सेहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। होली पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री तेज हो गई है। खोया की मांग अधिक होने से इसमें मिलावट का खेल चल रहा है। मिलावटी खोया आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। ऐसे में बेहद सावधान रहने की जरूरत है। खोवा में आलू, आटा के अलावा यूरिया व आरारोट का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके सेवन से गंभीर बीमारी जन्म ले सकती है। हालांकि खाद्य विभाग चेकिंग अभियान चलाकर दुकानदारों पर शिकंजा कस रहा है।
रंगों के पर्व होली में महज तीन दिन का समय शेष बचा है। पर्व को लेकर घर घर में मिष्ठान तैयार किए जाएंगे, जिससे बाजार में खोया की मांग बढ़ गई है। यही वजह है कि मांग अधिक बढ़ने से खोया में मिलावट का खेल चल रहा है। मिष्ठान दुकानों में भी मिलावटी मिठाइयां बेची जा रही है। त्योहार में मिलावटी खोया और मिष्ठान लोगों की सेहत बिगाड़ सकता है। दुकानदारों द्वारा जिले के अलावा मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर से भी खोया मंगाया जा रहा है। मिलावट की आशंका बनी है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव बताते है कि खोया खरीदते समय उसकी जांच कर ले। यदि खोया में आलू व आटा की मिलावट की गई है तो आयोडीन डालने से खोया का रंग नीला हो जाएगा। यदि खोवा में फैट कम है तो वह चिकनाहट से पता चल जाएगा। उनका कहना है कि होली पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मिलावट की आशंका होने पर खोवा व अन्य खाद्य सामग्री का सैंपल भरा जा रहा है। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाता है। सेंपल फेल होने पर दुकानदार को सजा के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
इंसेट
मिलावटी खोया से किडनी खराब होने का खतरा
जिला अस्पताल के डाक्टर नरेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि मिलावटी खोया शरीर के लिए हानिकारक है। खोया में यूरिया की मिलावट होने से किड़नी खराब होने की आशंका रहती है। साथ ही शरीर में सूजन व इलर्जी भी हो सकती है। खोया में आरारोट की मिलावट होने पर पेट से संबंधित बीमारियां हो जाती है। यदि खोया दूषित है तो फूड प्वांइजिंग का खतरा रहता है। जिससे लोग उल्टी, दस्त व बुखार जैसी समस्या से ग्रसित हो जाते हैं।
सावधान, मिलावटी खोया बिगाड़ सकता है आपकी सेहत
- होली पर्व को लेकर मिलावटी खोया की बिक्री बढ़ी
- खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा चलाया जा रहा चेकिंग अभियान