{"_id":"5c7580d6bdec2273724c5a4f","slug":"91551204566-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाई के चलते 995 छात्र छात्राओं ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाई के चलते 995 छात्र छात्राओं ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में कड़ाई के चलते छात्र-छात्राओं के गैरहाजिर रहने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय के पेपर में 995 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तीन सचल दस्तों ने आधा दर्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिले में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
जिले के 31 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही हैं। मंगलवार को हाईस्कूल के विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र को लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों में छात्र-छात्राओं की भीड़ एकत्र हो गई। विज्ञान विषय में पंजीकृत 13005 परीक्षार्थियों में से 12010 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 995 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह, बीएसए महेश प्रताप सिंह व जीआईसी प्रधानाचार्य के नेतृत्व में गठित तीन सचल दस्तों ने कबरई क्षेत्र के आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि जिले में सीसीटीवी कैमरे की नजर में नकलविहीन परीक्षाएं कराईं जा रही हैं। विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र में कोई नकलची नही पकड़ा गया।
कड़ाई के चलते 995 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा