{"_id":"5bc0cefbbdec226991724d38","slug":"91539362555-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार...
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा आराधना कर माथा टेका। शक्तिपीठ मां बंड़ी चंद्रिका मंदिर में सुबह से देरशाम तक भक्तों की भीड़ जुटी रही। पूरे दिन दुर्गा पंडालों में बज रहे भक्तिगीत प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी जैसे गीतों की चारों ओर गूंज सुनाई दे रही है। हर कोई मां की आराधना में लीन है। बड़ी चंद्रिका मंदिर में विभिन्न जनपदों से भक्त परिवार सहित पहुंचकर मां के दरबार में माथा टेकने के बाद मेले का लुत्फ उठा रहे है।
नवरात्र पर्व को लेकर भोर से ही हाथों में पूजा की थाली लेकर महिलाओं के जत्थे देवी मंदिरों के लिए रवाना हो रहे है। शक्तिपीठ मां बड़ी मंदिर, छोटी चंद्रिका, सिंहवाहिनी, कालीमाता, महेश्वरीमाता आदि देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। शुक्रवार को भक्तों ने मां के तृतीय स्वरूप की विधि विधान से आराधना की। मां चंद्रघंटा का यह स्वरूप परम शक्तिदायक और कल्याणकारी है। बड़ी चंद्रिका मंदिर में सुबह पांच बजे से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। मंदिरों और घर-घर में कन्याभोज के आयोजन कराए जा रहे है।
चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार नगर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल सजे है। जहां भक्तिगीतों के साथ सुबह शाम होने वाली आरती में भक्तों की भीड़ जुट रही है। नगर के पहाड़ों में स्थापित मां काली, महेश्वरी माता और मदारन देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही। विधायक आवास पर जबलपुर से निर्मित मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी है। प्रतिदिन पंडालों में आकर्षक सजावट की जा रही है। जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान भी कराए जा रहे है।
विज्ञापन
धनुष-यज्ञ की लीला देख भावविभोर हुए श्रोता
महोबा। शहर के डाक बंगला मैदान में बड़े पर्दे पर रामानंद सागर कृत रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार की रात धनुष-यज्ञ व रामसीता विवाह की लीला दिखाई गई। बड़े-बड़े योद्घा जिस धनुष को हिला भी नहीं सके। तभी श्रीराम के छूते ही धनुष टूट गया। धनुष टूटते ही श्रोता जयश्री राम के जयकारे लगाने लगे। इसके बाद राम और सीता के विवाह की लीला देखकर भक्त भावविभोर हो गए।
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार...
- नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा की आराधना कर टेका माथा
- बड़ी चंद्रिका मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय मेले में जुट रही भक्तों की भीड़