{"_id":"5b76fae342c79246353ba7c7","slug":"91534524131-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी भेदभाव के पात्रों को योजनाओं का दिलाएं लाभ-नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किसी भेदभाव के पात्रों को योजनाओं का दिलाएं लाभ-नोडल अधिकारी
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। शासन के विशेष सचिव कारागार एवं जिले के नोडल अधिकारी दिछेशचंद्र ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास व निर्माण कार्यां की समीक्षा की। बैठक में नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप सभी विभाग कार्य करें। बिना किसी भेदभाव के पात्रों को योजनाओं से लाभांवित कराया जाए। शासन द्वारा विभागों को जो भी लक्ष्य आवंटित किए गए हैं, उनकी शत प्रतिशत पूर्ति की जाए।
बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री संदर्भ, संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस सहित आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव की प्रगति में सुधार लाने एवं जेएसवाई का भुगतान समय से करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव की मिलीभगत से किसी भी प्रकार का गोलमाल नहीं होना चाहिए। लापरवाही बरतने पर ग्राम प्रधानों के खिलाफ धारा 95 के तहत कार्रवाई की जाए। कालाबाजारी में संलिप्त अधिकारियों, कर्मचारियों, कोटा डीलरों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
नोडल अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष रूप से फोकस किया जाए। उन्होंने सरकारी क्वार्टर में रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों का एचआरए कट रहा है अथवा नहीं, इसकी समीक्षा की जाए। जिलाधिकारी सहदेव ने बैठक में मिली कमियों को तत्काल दूर करने की बात कही। इस मौके पर एसएसपी वंशराज यादव, सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम महेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक आरएस गौतम, सीएमओ डॉ. सुमन, एसडीएम जंग बहादुर यादव सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सभी पात्रों को योजनाओं का दिलाएं लाभ-नोडल अधिकारी
- शासन के विशेष सचिव ने की विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा