फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   शौचालय निर्माण की गति धीमी पाए जाने पर डीपीआरओ को लगाई फटकार

शौचालय निर्माण की गति धीमी पाए जाने पर डीपीआरओ को लगाई फटकार

Thu, 21 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की गति धीमी पाए जाने पर डीपीआरओ को लगाई फटकार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। सचिव पंचायती राज प्रियांशु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में विभागवार विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी गई। शौचालय निर्माण की प्रगति धीमी पाए जाने पर सचिव ने जिला पंचायत राज अधिकारी डीआर कुशवाहा को फटकार लगाई।


बैठक में मंडी समिति के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह के बांदा से न आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखापढ़ी किए जाने के जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह कोे निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा में सड़कों की स्थिति ठीक बताई गई। अन्य योजनाओं से बनीं सड़कों में गड्ढे होने की जानकारी मिली। सचिव ने जमीन संबंधी मामलों का निस्तारण करने के एसडीएम को निर्देश दिए। साथ ही दाखिल खारिज के मामले समय से निपटाने को कहा। पुलिस लाइन की बाउंड्री के निर्माण में अवरोध दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ऊदल चौक से जीजीआईसी से सड़क की ऊंचाई अधिक होने पर लोगों द्वारा की जा रही आपत्ति पर सचिव ने सुझाव दिया कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और उपजिलाधिकारी की टीम बनाकर लोगों को समझाबुझा कर निर्माण कराएं। उन्हाेंने खतौनी में फीस लिए जाने के बाद भी रसीद न देने पर नाराजगी जताई। संबंधित लिपिक के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किए जाने के एसडीएम को निर्देश दिए। उन्हाेंने जीएसटी से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी शंकरलाल त्रिपाठी, एसडीएम राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में जगह जगह तैयार की जा रही कच्ची शराब की बिक्री पर हर हाल में रोक लगाने के सचिव ने निर्देश दिए। साथ ही कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन कच्ची शराब की बिक्री पर पहले ही रोक लगा चुका है।


सचिव पंचायती राज प्रियांशु ने गुरुवार को तहसील चरखारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान भू अभिलेखाकार, माल रजिस्टर को देखा। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण कर चल रहे वादों को देखा। पीठासीन अधिकारियों से विवादित वादों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम मृदुल चौधरी, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, नायब तहसीलदार अमरकांत सेन मौजूद रहे।

-सचिव ने बैठक में विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा
-डिप्टी डायरेक्टर के न आने पर कार्रवाई के लिए लिखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed