फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   852 people of the district are victims of TB

जिले के 852 लोग टीबी के शिकार

Tue, 05 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
852 people of the district are victims of TB
महोबा। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में डॉ. एम के सिन्हा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। डॉ. योगेंद्र ने बताया कि 350 मरीजों कंी जांच में आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।ं छह को मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। दो नई बीमारियों स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पोइरोसिस के भी तीन मरीज मिल चुके हैं। जिनका इलाज झांसी में चला वह ठीक भी हो गए हैं।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जी आर रत्मेले ने बताया कि जनपद में मौजूदा समय में 852 टीबी रोगी उपचाराधीन है। डॉ. दिवाकर प्रताप सिंह जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस ने बताया कि पहली बार कायाकल्प अवार्ड के लिए जिले की तीन सीएचसी और चार पीएचसी का चयन हुआ है। इस मौके पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. जे पी साहू, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरपी मिश्रा, डॉ. योगिता शर्मा, डॉ. अंबुज गुप्ता, सोनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed