फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   अलग अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत

अलग अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत

Sun, 03 Mar 2019 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
अलग अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनाओं से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के कस्बा मुस्करा निवासी अमन अली (17) पुत्र इब्राहिम अपने साथी छोटू के साथ शनिवार की रात बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने महोबा आ रहे था। तभी चरखारी-मुस्करा मार्ग में अर्जुन सहायक नहर के समीप बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे दोनों युवक सड़क किनारे गहरी खाई में गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में अमन अली की मौके पर मौत हो गई जबकि साथी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी दुर्घटना चरखारी-गोरखा मार्ग में घटी। कोतवाली चरखारी के ग्राम अकठौंहा निवासी संदीप (25) पुत्र सुधीर बाइक से महोबा आया था। वापस लौटते समय गोरखा मार्ग में उसकी बाइक फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुझार निवासी धीरेंद्र (21) अपने भाई आनंद (16) के साथ बाइक से शादी में मुख्यालय आया था। वापस लौटते समय बाइक सड़क पर एकाएक आए जानवर को बचाने के चक्कर में फिसल गई। जिससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्राम बहिंगा निवासी गिरिजा (38) पत्नी जगराज ब्रेकर में बाइक उछलने से गिरकर घायल हो गई। एक भी बाइक सवार हेलमेट नही लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed