{"_id":"5c79680dbdec22737e6b1194","slug":"81551460365-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू ठेकेदार से दबंग ने मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू ठेकेदार से दबंग ने मांगी रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू ठेकेदार से दबंग ने मांगी रंगदारी
पनवाड़ी (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नगारा घाट में जेसीबी मशीन से रास्ता बना रहे एक बालू के ठेकेदार से गांव के दबंग बलवान पुत्र मदनपाल राजपूत ने बालू का घाट चलाने पर रंगदारी मांगी। चेतावनी दी कि रंगदारी न मिलने पर बालू का घाट नहीं चलने दिया जाएगा।
दिल्ली निवासी पंकज ने थाना पनवाड़ी के ग्राम नगारा में बालू का ठेका ई-टेडरिंग के जरिए लिया था। गुरुवार को वह बालू घाट का जेसीबी से रास्ता बनवा रहा था। तभी बलवान राजपूत ने उससे रंगदारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि रंगदारी नहीं दी गई तो बालू का घाट नहीं चलने दिया जाएगा। ठेकेदार की तहरीर पर थाना पनवाड़ी में बलवान राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने बलवान को गिरफ्तार कर उसके पास से एक 300 बोर तमंचा और दो कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया। ब्यूरो