फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ईवीएम व वीवी पैट मशीन में वोट डलवाकर की गई जांच

ईवीएम व वीवी पैट मशीन में वोट डलवाकर की गई जांच

Sat, 16 Feb 2019 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम व वीवी पैट मशीन में वोट डलवाकर की गई जांच
ईवीएम व वीवी पैट मशीन में वोट डलवाकर की गई जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम वीवी पैट मशीन के प्रयोग के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें अधिकारियों को ईवीएम व वीवी पैट मशीन खोलने, बंद करने व उसे चलाने की बारीकियां बताई गईं।

प्रशिक्षण दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम व वीवी पैट मशीन के बारे में मास्टर ट्रेनरों को हर जानकारी होना अनिवार्य है, ताकि मशीन में किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न हो सके। प्रशिक्षण के दौरान जनपद स्तरीय सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से ईवीएम व वीवी पैट मशीन में वोट डालवाया गया, जिसमें मशीनों के सही होने की पुष्टि की गई। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी मास्टर ट्रेनरों द्वारा बूथ लेविल पर ईवीएम एवं वीवी पैट मशीन में जनता से वोट डलवाकर मशीन के सही होने की पुष्टि वोटरों द्वारा कराई जाएगी। उन्होंने इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन निर्वाचन आयोग को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेंद्र सिंह परिहार, नायब तहसीलदार कुलपहाड़ लखन सिंह राजपूत, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट रामविलास, सूचनाधिकारी सतीश कुमार यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed