{"_id":"5c65a556bdec224b6317b895","slug":"81550165334-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग घटनाओं में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग घटनाओं में पांच लोग घायल
विज्ञापन
अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
शहर के मोहल्ला छिपयानापुरा निवासी राघवेंद्र यादव पुत्र प्रदीप यादव बाइक से चरखारी की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में चार पहिया वाहन से जोरदार भिडंत हो गई। जिससे बाइक सवार का एक पैर बुरी तरह पिस गया। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। ग्राम पचराहा निवासी रेशमा (16) पुत्री रामपाल स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। इसी तरह कांशीराम कालोनी निवासी गौतम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ है। एक अन्य घटना में कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम लाडपुर निवासी रमेश (45) पुत्र बिहारीलाल मकान निर्माण के बाद छत लैंटर खोल रहा था। तभी अचानल मलबा गिरने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। समीप में मौजूद मुन्ना को भी सिर पर चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।