{"_id":"5bc21179bdec22698f4cab06","slug":"81539445113-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान में बूथों पर नाम जुड़वाने को मतदाताओं की जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान में बूथों पर नाम जुड़वाने को मतदाताओं की जुटी भीड़
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में शनिवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें दिव्यांगों और महिलाओं के नाम मतदाता सूची शत प्रतिशत शामिल करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ आधा दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को निर्देश दिए।
जिले के सभी बूथों पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें नाम जुड़वाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव ने शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मुकुंदलाल राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज समेत आधा दर्जन बूथों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी महिलाएं एवं दिव्यांगजन अपना नाम अवश्य दर्ज कराए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जिले का जेंडर अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले फार्म-6 भरकर सूची में नाम दर्ज कराए। जिन मतदाताओं के नाम में किसी प्रकार की त्रुटि हो या उनके निवास स्थान बदलने से उनके मतदान केंद्रों में बदलाव करना हो तो उसके संबंध में भी मतदाताओं से संबंधित प्रो-फार्मा प्राप्त करते हुए संशोधन करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजेश यादव, तहसीलदार राजेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अमरकांत सेन सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार विशेष अभियान के तहत उपजिलाधिकारी ने सलैयामाफ, नगाराडांग, बुधवारा, बधौरा व जैतपुर के 15 बूथों का निरीक्षण किया। साथ मतदाताओं के नाम प्राथमिकता के साथ जोड़ने के निर्देश दिए।
बूथों पर नाम जुड़वाने को मतदाताओं की जुटी भीड़
- दिव्यागों और महिला मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने पर दिया जोर
- डीएम ने आधा दर्जन बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को दिए निर्देश