फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   80 thousand rupees, jewelery looted by beating the family with sticks

मां, पुत्र, बहु व भतीजे को लाठी डंडा से पीटकर 80 हजार और आभूषण लूटे

Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees, jewelery looted by beating the family with sticks
चरखारी (महोबा)। दिल्ली से कमाकर घर लौट रहे एक परिवार पर गांव के करीब दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि उनके 80 हजार रुपये और जेवर लूट ले गए। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के बम्हौरीकला गांव निवासी भगवान अहिरवार अपनी मां कौशिल्या, पत्नी मोहनी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वह दिल्ली से मां व पत्नी के साथ चरखारी तक बुधवार सुबह सात बजे आए। फोन कर गांव में आटो चलाने वाले भतीजे श्यामलाल को बुला लिया। आटो से घर आते समय सुबह नौ बजे जैसे ही गांव की हरिजन बस्ती के समीप पहुंचे, तभी दबंगों ने आटो रोककर गली-गलौज करते हुए श्यामलाल को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर मां, पत्नी से भी मारपीट की। मोहनी बेहोश गई। कौशिल्या व मोहनी ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि दबंग उनके आभूषण और 80 हजार रुपये लूट ले गए। घटना में सभी को चोटें लगी हैं। आरोप लगाया कि शाम तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और न ही चिकित्सीय परीक्षण कराया। कोतवाल शशि कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़ितों ने मारपीट और लूट की सूचना दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed