फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   720 farm ponds will be built in the district for rainwater harvesting

Mahoba News: वर्षा जल संचयन के लिए जिले में बनेंगे 720 खेत तालाब

Tue, 03 Jun 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 03 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
720 farm ponds will be built in the district for rainwater harvesting
महोबा। वर्षा जल संचयन के लिए जिले में 720 खेत तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। भूमि संरक्षण विभाग की ओर से इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। खेतों में तालाब तैयार कराने वाले किसानों को 50 फीसदी अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रत्येक खेत तालाब 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा व तीन मीटर गहरा होगा। एक तालाब की कुल लागत एक लाख पांच हजार रुपये होगी। इसमें किसानों को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। शेष राशि किसानों को स्वयं लगानी होगी। योजना के तहत निर्धारित किए गए लक्ष्य में 40 फीसदी ऐसे किसान होंगे जिन्होंने आवेदन की तिथि से सात वर्ष में उद्यान अथवा कृषि विभाग के माध्यम से अपने खेत में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना कराई हो और वर्तमान में वह चालू हालत में हो। जबकि 60 फीसदी ऐसे किसानों को चयनित किया जाएगा जिन्होंने अभी तक खेत में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना नहीं कराई और वर्तमान में खेत तालाब के निर्माण के साथ सूक्ष्म प्रणाली स्थापित करने के इच्छुक हैं। अनुदान का भुगतान डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी किसान को किया जाएगा। खेत तालाब बनने से वर्षा जल संचयन बेहतर तरीके से हो सकेगा और किसानों को कृषि कार्य करने में आसानी होगी। इससे उनकी उपज बेहतर होगी और वह अच्छी आय अर्जन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed