फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   4.50 करोड़ की लागत से नगर में कराया जाएगा निर्माण कार्य

4.50 करोड़ की लागत से नगर में कराया जाएगा निर्माण कार्य

Thu, 14 Feb 2019 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
4.50 करोड़ की लागत से नगर में कराया जाएगा निर्माण कार्य
4.50 करोड़ से नगर में कराया जाएगा निर्माण कार्य
विज्ञापन


चरखारी (महोबा)। नगर पालिका परिषद चरखारी में चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी वार्डों में 4.50 करोड़ की लागत से 61 स्थलों में निर्माण कार्य कराने को मंजूरी दी गई। बैठक में दिसंबर 2018 और जनवरी 2019 के आय-व्यय को सर्वसम्मति से पास किया गया। नगर पालिका सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की।
गोवर्धन पशु आश्रय स्थल में गोवंश को ठंड से बचाने और खानपान का अच्छा इंतजाम किए जाने पर सराहना की गई। नगर में सफाई एवं विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभासद बसंत राजपूत ने कहा कि वार्ड की सभी सड़कों को नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा और सफाई व्यवस्था नियमित कराई जाए। वार्ड में लाइट की समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक में लेखाकार अय्यूब खां, सभासद बसंत राजपूत, मानवेंद्र सिंह परमार, अमित पटैरिया, मनोज रैक्वार, मोतीलाल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, आतिफ हाशमी, मुकेश गुप्ता, तबस्सुम, हरीसिंह कुशवाहा सहित तमाम सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed