{"_id":"5b04d53d4f1c1b894c8b680e","slug":"71527043389-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान 46 डिग्री के पार, तेज धूप व गर्मी से लोग बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान 46 डिग्री के पार, तेज धूप व गर्मी से लोग बुरा हाल
Updated Wed, 23 May 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
पारा 46 पार पहुंचा, गर्मी से बुरा हाल
-गर्म हवाओं के चलने से सड़कों पर पसरा सन्नाटा
03 परिचय- धूप से बचाव करती युवतियां
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। भीषण गर्मी के चलते तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से जिले में पूरे दिन आसमान से आग बरसती रही। लोग गर्मी से बेहाल रहे। गर्म हवाओं के चलने से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। गर्मी से बचाव के लिए लोग सिर पर अंगोछा और तौलिया बांधकर घरों से निकले।
इस साल गर्मी ने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। मई माह में गर्मी शबाब पर पहुंच गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दो तीन दिन तक मौसम गर्म रहेगा। हालात यह है कि सुबह 9 बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगती है। गर्म हवाओं का असर रात में 8 बजे तक रहता है। सुबह से गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाटा रहा। ठेलिया लगाए लोगों का धंधा चौपट रहा। गर्मी के चलते दुकानों में ग्राहक नहीं पहुंच रहे है। वहीं वाहनों में सवारियों का टोंटा रहा। लू चलने से रिक्शा चालकों और मजदूरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। महिलाएं मुंह में स्कार्फ और हाथों में ग्लब्स पहनकर सड़कों पर नजर आई।